Ambedkar Nagar News: कुत्ते को बचाने में पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत दो गंभीर
अंबेडकर नगर, अगस्त 27 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र में गोहनागर बाबा धाम के पास गुरुवार को कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान कटका थाना क्षेत्र के अहिरौली आशापार निवासी नाजमा खातून (37) पत्नी मुस्ताक अहमद और ई-रिक्शा चालक मोहम्मद अकरम पुत्र नजीर के रूप में हुई है। दोनों जलालपुर बाजार जा रहे थे। गोहनागर बाबा धाम के पास अचानक एक कुत्ता ई-रिक्शा के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक अकरम और नाजमा खातून गंभीर रूप से घायल हो गए। हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.