Ambedkar Nagar News: कुछ घंटे के अंतराल पर जीजा -साले की मौत
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 2 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार की रात उस समय मातम छा गया, जब एक ही परिवार से जुड़े जीजा व साला की कुछ घंटों के अंतराल पर मौत हो गई। लंबे समय से बीमार चल रहे रामसूरत कन्नौजिया (65) ने गुरुवार शाम दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि उनके पास मौजूद शिवचरन कन्नौजिया (55) उनकी मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। देर रात शिवचरन की भी मौत हो गई। एक ही रात में जीजा और साले की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सिकंदरपुर गांव निवासी रामसूरत कन्नौजिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। उस समय परिवार से जुड़े रिश्ते में मृतक के जीजा शिवचरन कन्नौजिया भी उनके पास बैठे थे। रामसूरत की मौत से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.