अंबेडकर नगर, अगस्त 25 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता।भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष के घर हुई चोरी के 6 सप्ताह बाद कोतवाली टांडा पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोबाइल व 750 रूपया बरामद करने का दावा करते हुए उसका चालान न्यायालय कर दिया । कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष लक्षीराम वर्मा पुत्र रत्तीपाल वर्मा के घर बीते 16 जून की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा दो फोन ,5000 नगद व जेवरात चोरी कर लिया गया। घटना के समय पूरा परिवार घर के बाहर सो रहा था। घटना के दो सप्ताह बाद किसी तरह घटना की प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज किया था और घटना के 6 सप्ताह बाद मंगलवार को कोतवाली टांडा पुलिस ने धर्मनगर हाइवे के नीचे से बाबूराम चौहान पुत्र इन्द्रपाल चौहान निवासी ग्राम गौहन्नि...