अंबेडकर नगर, अक्टूबर 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। उप कृषि निदेशक डा. अश्विनी कुमार सिंह के निर्देशन में भीटी विकास खंड के भवानीपुर बसोहरी में विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओ अभियान के तहत शनिवार को गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने उपस्थित किसानों को कृषि योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों ने तकनीकी खेती के बारे में बताया। कहा कि तकनीकी खेती कर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। जिला सलाहकार राम अनुज सिंह ने किसानों से पराली न जलाने का सुझाव दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...