Ambedkar Nagar News: किसानों को उद्यान विभाग ने निशुल्क वितरित किए लहसुन और आलू के बीज
अंबेडकर नगर, नवम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता । किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उद्यान विभाग की ओर से निशुल्क लहसुन एवं आलू के बीज का वितरण किया गया। सोमवार और मंगलवार को आयोजित वितरण कार्यक्रम में करीब 350 किसानों को बुआई के लिए लहसुन उपलब्ध कराया गया। विभाग की ओर से पंजीकृत किसानों को कुल 35 कुंतल लहसुन का वितरण किया गया। वहीं, वितरण के लिए 109 कुंतल आलू भी उपलब्ध कराया गया था। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का पंजीकरण किया गया और पात्र किसानों को निशुल्क बीज वितरित किए गए। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक अमरनाथ तथा उद्यान निरीक्षक राकेश कुमार सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.