Ambedkar Nagar News: किशोर के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद
अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। कोतवाली टांडा पुलिस ने एक बालअपचारी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकल बरामद करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है । कोतवाली टांडा प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवर ने बताया कि कोतवाली टांडा में पंजीकृत मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमे में प्रकाश में आये एक बालअपचारी को मंगलवार लगभग 2 बजे सकरवाल गोठवा से पुलिस संरक्षा में लेकर उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया । कोतवाल टांडा दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.