Ambedkar Nagar News: कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की हत्या पर वकीलों ने किया प्रदर्शन
अंबेडकर नगर, नवम्बर 2 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। प्रदेश के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में सोमवार को टांडा के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। विरोध प्रदर्शन के उपरान्त राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी टांडा को देकर कार्रवाई की मांग की। टांडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने कहा कि घटना की जितनी कटु शब्दों में निंदा की जाए कम है। उन्होंने दिए गए ज्ञापन में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र सुनवाई एवं मृतक अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 25 लाख रुपए दिए जाने के साथ ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की भी मांग की। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: कालपी बार अध्यक्ष की हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश महामंत्री पारसनाथ प्रजापति न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.