अंबेडकर नगर, सितम्बर 2 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी के डिवहारे बाबा स्थान पर बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष में कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए हुंकार भरी। बैठक मंडल अध्यक्ष सदाबृज राजभर की अध्यक्षता तथा गगन मौर्य के संचालन में किया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेता रूद्र प्रसाद उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। इस दौरान रूद्र प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और मजलूमों को चुन चुन कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिला रही है। मतदाताओं का भी भाजपा सरकार में विश्वास बढ़ा हुआ है। कार्यकर्ता, लाभार्थियों के घर पहुंच कर सरकार की उपलब्धियां व योजनाओं की क्रियान्वयन के बारे में बताये...