अंबेडकर नगर, अगस्त 16 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मुस्लिमपुर स्थित केडीटी ईंट भट्ठे पर कांवड़ियों के लिए भट्ठा मालिक कपिल देव तिवारी ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान अहलादे व अन्य गांवों से जा रहे कांवड़ियों के जत्थों का स्वागत कर नाश्ता कराया गया। इसके पूर्व मक्खापुर चौराहे पर भगवान श्ंाकर व पार्वती की झांकी निकाली गई। ग्रामीणों ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इसमें एकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, आरएसएस के खंड कार्यवाह संजय कुमार तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Bahraich News: कांवड़ियों की सेवा में विद्यालय ने कराया भंडारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...