Ambedkar Nagar News: कांवरिया मंडल से कोतवाल का किया स्वागत
अंबेडकर नगर, अगस्त 22 -- Ambedkar Nagar News: जलालपुर, संवाददाता। कांवड़ यात्रा एवं नाग पंचमी सकुशल संपन्न होने पर श्री नवदुर्गा कांवरिया मंडल एवं नि:शुल्क सेवा समिति ने कोतवाल का स्वागत किया ।अध्यक्ष सोनू गौड़, प्रबंधक संतराम जायसवाल एवं संरक्षक विकाश निषाद ने कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव को बारह ज्योतिर्लिंग की तस्वीर भेंट की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाल का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि बीते बुधवार को यात्रा यादव चौराहे से रवाना हुई थी। कांवड़िए नाग पंचमी के दिन काशी विश्वनाथ जलाभिषेक के लिए गए। वहाँ जलाभिषेक के बाद श्री शीतला मठिया मंदिर में भी जलाभिषेक किया गया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: कांवरिया मंडल ने कोतवाल का किया स्वागत यह भी पढ़ें- भद्रकाली से मुखिया रीता के नेतृत्व में कावरियों का जत्था देवघर के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.