Ambedkar Nagar News: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक आज
अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक मंगलवार को शहजादपुर के पहितीपुर रोड स्थित एक लॉन में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में एआईसीसी प्रभारी गंुजन पटेल, पीसीसी ऑब्जर्वर एवं पूर्व विधायक अनूप पांडेय, सत्यवीर सिंह तथा यूपीसीसी ऑब्जर्वर संदीप त्रिपाठी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष कृष्ण् कुमार यादव ने दी है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, समस्त वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से बैठक में समय से भाग लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.