Ambedkar Nagar News: कर्बला के शहीदों की याद में निकाला गया जुलूस
अंबेडकर नगर, जुलाई 15 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। कर्बला के 72 शहीदों की याद में जारी अजादारी के तहत गौरा मोहम्मदपुर में अंजुमन सिपाहे अब्बास के बैनर तले वार्षिक जुलूस-ए-बयादे असीराने कर्बला गमगीन माहौल में निकाला गया। जुलूस से पूर्व मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना सैयद मोहम्मद हसन कुम्मी ने कर्बला के दर्दनाक वाकये को बयान कर उपस्थित अकीदतमंदों की आंखें नम कर दीं। कहा कि हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपने पूरे कुनबे की कुर्बानी देकर दीन-ए-इस्लाम को हमेशा के लिए जिंदा रखा और इंसानियत को सत्य, न्याय व सब्र का संदेश दिया। जुलूस में अंजुमन हुसैनिया जाफराबाद जलालपुर, सिपाहे हुसैनी भनौली सादात सुल्तानपुर, रौनके इस्लाम मुस्तफाबाद जलालपुर, अंजुमन हैदरी सांखनी बुलंदशहर सहित मुकामी अंजुमन सफीरे नासेरुल अजा तथा अंजुमन सिपाहे अब्बास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.