Ambedkar Nagar News: करणी सेना ने आर्थिक आधार पर आरक्षण का मुद्दा उठाया
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद में करणी सेना की ओर से स्वाभिमान संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन में कानून व्यवस्था, आर्थिक आधार पर आरक्षण, सर्व समाज के सम्मान एवं उत्थान तथा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में संगठन की संभावित भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के मुख्य वक्ताओं में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह, संगठन महामंत्री वीर प्रताप सिंह, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंह, सौम्य मिश्रा और श्रीमती मीना सिंह शामिल रहे। वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, सामाजिक जिम्मेदारियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.