Ambedkar Nagar News: कमरे में बंद कर जेई की पिटाई, तीन के खिलाफ मुकदमा
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 1 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे विद्युत विभाग के अवर अभियंता को कमरे में बंद कर मारपीट करने और उनका मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आया है। जेई की तहरीर पर पुलिस ने पख्खनपुर बिछैला गांव निवासी रामबहादूर, उसके पुत्र रोहित और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत उपकेंद्र नेवादा पर तैनात अवर अभियंता प्रभाकर मौर्य ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे उन्हें पख्खनपुर बिछैला निवासी रामबहादूर के व्यावसायिक विद्युत संयोजन पर अतिरिक्त केबल लगाकर बिजली चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। वह संविदा कर्मी आलोक सिंह, धीरज शर्मा और चालक अबरार के साथ परिसर की जांच करने पहुंचे थे。 यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पकड़ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.