अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर,संवाददाता। कटेहरी क्षेत्र के कटेहरी बाजार समेत दर्जनों गांवों में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। बंदरों के झुंड घरों से लेकर बाजारों तक उत्पात मचा रहे हैं। लोगों के कपड़े फाड़ने, पानी की टोटियां और टंकियां तोड़ने के साथ दुकानदारों के फल एवं सब्जियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। कटेहरी बाजार, गौरा, बसंतपुर, प्रतापपुर, अंकारीपुर, चमुर्खा, कटेहरी गांव, अवधी का पूरा, निनामपुर और गोपालपुर समेत अन्य गांवों में बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदरों के झुंड घरों की छतों पर सूखने के लिए डाले गए कपड़ों को फाड़कर बर्बाद कर देते हैं। पानी की टोटियां और टंकियां तोड़ने से भ...