अंबेडकर नगर, अगस्त 29 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा गांव में शुक्रवार को बाद नमाजे इशा अंजुमन फैजाने रसूल के नेतृत्व में जलसे का आयोजन किया गया। जलसे की शुरुआत हाफिज मो. सैफ ने तिलावते कलाम पाक से की। कुरआन पाक की आयतों की तिलावत से माहौल में आध्यात्मिकता और सुकून की फिजा कायम हो गई। मौलाना शाहिद रजा अशरफी की सदारत में देर रात तक चले जलसे में शायरों और नातख्वानों ने अपनी पुरकशिश आवाज में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मो. साहब की शान में नाते पाक और कसीदे पेश किए। गुलजार सिकंदरपुरी, हाफिज शहनवाज, कारी अकील ताबिश हबीबी, ऐमन मोहम्दाबादी, हाफिज मो. जाबिर, शौकत अली और अब्दुलहई समेत अन्य शायरों ने अपने कलाम पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह भी पढ़ें- जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी में सजी नातिया शायरी की ...