Ambedkar Nagar News: कच्चा मकान गिरने से 70 वर्षीय किसान की मौत
अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के चकिया गांव में शनिवार शाम बरसात से जर्जर हो चुका कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के मलबे में दबकर 70 वर्षीय किसान हौसला प्रसाद तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि हौसला प्रसाद तिवारी शनिवार शाम अपने घर में मौजूद थे। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण उनका कच्चा मकान जर्जर हो गया था। यह भी पढ़ें- कानपुर में दर्दनाक हादसा: बारिश के बीच गिरा कच्चा मकान, पिता और तीन बेटियों समेत चार की मौत शाम के समय अचानक मकान की दीवार समेत एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.