अंबेडकर नगर, सितम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था की पोल औलियापुर कॉलोनी में खुल गई है। यहां करीब 15 दिनों से नाली टूटी पड़ी है और गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। सैकड़ों लोग गंदगी, दुर्गंध और जलभराव के बीच रहने को मजबूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...