Ambedkar Nagar News: ऑन लाइन बाजार में आकर्षक छूट से बढ़ी बिक्री, छोटे दुकानदार परेशान
अंबेडकर नगर, नवम्बर 4 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ने लगी है। हालांकि बदलते दौर में खरीदारी का तरीका भी तेजी से बदल रहा है। भीड़भाड़ से बचने के लिए लोहिया की धरती पर महिलाएं और युवतियां बाजार जाने के बजाय ऑनलाइन शॉपिंग को तरजीह दे रही हैं। मोबाइल पर एक क्लिक करते ही घर बैठे पसंदीदा सामान उपलब्ध होने से डिजिटल बाजार का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसका असर स्थानीय बाजार के छोटे दुकानदारों पर भी पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में कपड़े, जूते, चप्पल, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ा है। विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आकर्षक छूट, कैशबैक और घर तक सामान पहुंचाने की सुविधा ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही है। खासकर कामकाजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.