Ambedkar Nagar News: एसपी ने नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी कार्यालय भीटी का किया उद्घाटन
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा शुक्रवार को नवनिर्मित क्षेत्राधिकारी कार्यालय भीटी का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यालय का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा, क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक संतोष सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन से क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के कार्यों के संचालन को बेहतर बनाने तथा विभागीय गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.