अंबेडकर नगर, जुलाई 17 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने 12 उपनिरीक्षकों और आरक्षियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार उपनिरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी को चौकी सिविल लाइन कोतवाली अकबरपुर से थाना राजेसुल्तानपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर को चौकी कस्बा अलीगंज से चौकी जेल कोतवाली अकबरपुर तथा यादव राजेश रामदेव को चौकी जेल से चौकी कस्बा अलीगंज स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक शिवम सिंह को कम्हरियाघाट चौकी से सिविल लाइन चौकी अकबरपुर तथा जय प्रकाश यादव को चौकी अरिया से कमहरियाघाट चौकी भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक आलोक शुक्ला को थाना भीटी से चौकी अरिया कोतवाली अकबरपुर में तैनाती मिली है। आरक्षियों में श्यामा गुप्ता को पुलिस लाइन से थाना अलीगंज, राम नरे...