Ambedkar Nagar News: एल्बेस्टर की पाइप में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
अंबेडकर नगर, अगस्त 29 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जिस कलाई पर शुक्रवार को बहनों को राखी बांधनी थी, उसी भाई की कुछ घंटे बाद अर्थी उठ गई। रक्षाबंधन के दिन कटका थाना क्षेत्र के अहिरौली गोविंद साहब गांव में करंट की चपेट में आने से 36 वर्षीय दिनेश चंद्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घर में त्योहार की तैयारियां चीख-पुकार में बदल गईं। भाई को राखी बांधने के लिए आ रही मौसी की बेटियों को घर पहुंचकर भाई की कलाई सजाने के बजाय उसकी अर्थी देखने का दर्द झेलना पड़ा। शुक्रवार सुबह दिनेश चंद्र घर में मौजूद थे। इसी दौरान घर में लगी एल्बेस्टर की पाइप में किसी तरह करंट उतर आया। दिनेश इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए। परिजन तत्काल उन्हें आजमगढ़ जिले के अतरौलिया स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक वहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.