अंबेडकर नगर, अक्टूबर 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। 102 नंबर के एम्बुलेंस स्टाफ ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। एंबुलेंस की सफाई करते समय मिले बैग को उसके स्वामी मरीज को खोज कर लौटा दिया। बैग में 25 रुपए नगद और हजारों रुपए के जेवर थे। दो दिन पूर्व सीएचसी बसखारी से एक प्रसूता को महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। प्रसूता को 102 नंबर की एम्बुलेंस नंबर यूपी 32 एफजी 1249 से मेडिकल कॉलेज में ले जाकर भर्ती कराया गया। बाद में एम्बुलेंस वापस सीएचसी बसखारी लौट गई। वापस लौटने पर ईएमटी राम जीवन माली को एम्बुलेंस की साफ-सफाई के दौरान एक बैग मिला। बैग खोलने पर उसमें करीब 25 हजार रुपए नकद और सोने के गहने मिले। उसने इसकी सूचना पायलट मनीष को दी। दोनों ने मानवता का परिचय देते हुए मरीज के तीमारदार से संपर्क किया। संपर्...