Ambedkar Nagar News: एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित होंगे ब्लॉक प्रमुख कुंवर संजय सिंह
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 14 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विकासखंड बसखारी के ब्लॉक प्रमुख कुँवर नरेंद्र मोहन सिंह उर्फ संजय सिंह को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। बीते 12 अक्टूबर को नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। हंसवर राज परिवार से जुड़े नरेंद्र मोहन सिंह को यह सम्मान मिलने से बसखारी सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक समरसता, विकास के क्षेत्र में उन्नति योगदान सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिले के बसखारी ब्लॉक प्रमुख कुँवर नरेंद्र मोहन सिंह को भी सम्मानित किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.