अंबेडकर नगर, जुलाई 15 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। सीजेएम की अदालत में विचाराधीन चोरी के मामले में जारी वारंट का तामीला अलीगंज पुलिस ने कराते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया। काश्मीरिया निवासी आरोपी गुल मोहम्मद पुत्र मोहम्मद रमजान वर्ष-2018 में चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार हुआ था। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक हरिकेश यादव, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार व महिला कांस्टेबल रजनी सिंह साथ रहीं। वहीं टांडा कोतवाली के उपनिरीक्षक अर्जुन एवं उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार ने मारपीट के वारंटी रसूलपुर हरिजन निवासी प्रवीन कुमार उर्फ पप्पू पुत्र राजकरन को गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया। यह भी पढ़ें- दो भाइयों समेत चार आरोपी दंडित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...