Ambedkar Nagar News: एनएच पर अज्ञात बस की टक्कर में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
अंबेडकर नगर, सितम्बर 24 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के झखरवारा मोड़ के पास एन एच 233 पर अज्ञात बस के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस की मदद से पीजीआई अतरौलिया पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल के इलाज में जुट गयी।
घटनाक्रम हंसवर थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी मजदूर बाबूलाल (60) पुत्र संपत, मिस्त्री बाबूराम पुत्र फिरतू राम निवासी टड़वा धारुपुर के साथ मोटरसाइकिल से गुरुवार को कौड़ाही बाजार काम करने जा रहे थे। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार उल्टे साइड से जा रहे थे कि एन एच 233 पर झाखरवारा मोड़ के पास एक अज्ञात बस ने सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाबूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.