अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर जंक्शन पर गुरुवार को रेल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन उत्तर रेलवे लखनऊ के सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक लखनऊ रामरस मीना की अध्यक्षता में हुआ। विकसित भारत का संकल्प, आत्मनिर्भर भारत का पथ-थीम पर आयोजित कार्यक्रम में आमजन से रेलवे स्टेशन पर आने के बाद उपलब्ध सुविधाओं एवं खामियों का फीडवैक लिया गया। एडीएमएम रामरस मीना ने जन संवाद कार्यक्रम में रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों से स्टेशन की स्वच्छता, रात के समय लाइटों की व्यवस्था, प्लेट फार्म एक से प्लेटफार्म दो पर जाने के लिए होने वाली समस्या, अकबरपुर जंक्शन पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय एवं कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में फीडवैक लिया। यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर रेलवे स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान,...