अंबेडकर नगर, अगस्त 10 -- Ambedkar Nagar News: भीटी,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र के उमरावा गांव में एक ही रात तीन घरों में हुई लाखों रुपये कीमती जेवरात की चोरी की घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। एक साथ तीन घरों से लाखों के जेवरात, घरेलू सामान और एलईडी टीवी चोरी होने के बावजूद आरोपियों का सुराग न लगने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। चोरों ने कपिल देव सिंह, अनूप सिंह और पिंकी सिंह के घरों को एक ही रात निशाना बनाया था। तीनों घरों से सोने-चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान चोरी किया गया। पीड़ितों ने घटना के बाद भीटी थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की थी। पुलिस ने जांच शुरू करने और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फु...