Ambedkar Nagar News: एक ही रात में चार हैंडपंप उखाड़ ले गए चोर
अंबेडकर नगर, सितम्बर 16 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के सिंहोरिया-एकडंगा में चोरों ने एक ही रात में चार हैंडपंप उखाड़कर चोरी कर लिए। सभी हैंडपंप करीब 200 मीटर के दायरे में लगे थे। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। चोरों ने एकडंगा मोड़ स्थित पवन सिंह के शिवा बल्डिगिं मटेरियल, गुलाब यादव की आटा चक्की, रामचंद्र गुप्ता के परिसर और हर्षित सिंह के नवनर्मिति मकान पर लगे हैंडपंपों को निशाना बनाया। रात के अंधेरे में चोर हैंडपंप खोलकर उखाड़ ले गए। मंगलवार सुबह करीब सात बजे सचिन यादव ने डायल-112 पर घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। एक ही रात में चार हैंडपंप चोरी होने से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। एसओ कटका अक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.