Ambedkar Nagar News: एक वर्ष से खराब पड़ा है 71 एजी सरकारी नलकूप बड़ेपुर
अंबेडकर नगर, अगस्त 4 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के बड़ेपुर स्थित 71 एजी सरकारी नलकूप पिछले लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है। इसके चलते क्षेत्र के किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नलकूप से खेतों तक पानी नहीं पहुंचने के कारण फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले इसी नलकूप से आसपास के दर्जनों किसानों के खेतों की सिंचाई होती थी, लेकिन लंबे समय से खराब होने के कारण खेती प्रभावित हो रही है। स्थानीय किसान इमामुद्दीन ने बताया कि समय पर पानी न मिलने से धान और सब्जी की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है। वहीं किसान इजहार ने कहा कि नलकूप के पास खेत होने के बावजूद सिंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.