Ambedkar Nagar News: एक लाख से अधिक कीमत की भैंस चोरी
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 4 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर हेठरिया गांव में घर के बाहर बंधी एक लाख रुपये से अधिक कीमत की भैंस को चोर खोल ले गए। बताया जाता है कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर हेठरिया गांव निवासी रामचन्दर सिंह वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा की भैंस सिंघलपट्टी-पदुमपुर संपर्क मार्ग पर गांव के किनारे स्थित उनके घर के बाहर बंधी थी। देर रात किसी समय चोर भैंस खोलकर ले गए। सुबह पशु गायब मिलने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास तलाश करने के बाद भी भैंस का पता नहीं चला। परिवार ने डायल-112 पर सूचना दी। पीड़ित के मुताबिक भैंस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक थी। चोरी की घटना की तहरीर पीड़ित ने थाने पर दिया है। इससे पहले भी भैंस चोरी की गई घटनाएं हो चुकी हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.