Ambedkar Nagar News: एक माह से बंद है राजकीय नलकूप, सिंचाई पर संकट
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड के भितरीडीह में स्थित राजकीय नलकूप 442 बीते एक माह से बंद है। नलकूप का पोल टूट कर गिर गया है। नलकूप बंद होने से धान की फसलें सूख रही हैं। किसान राम निरंजन, करीमुल्लाह ने कहा कि नलकूप खराब होने से भितरीडीह, खुलासपुर व जगदीशपुर मुस्लिमपुर के किसानों की लगभग 150 बीधा धान की फसल प्रभावित हो रही है। धान में बालियां निकल रहीं हैं लेकिन सिंचाई के अभाव में फसल सूख कर नष्ट हो रही है। पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते निजी नलकूप भी नहीं ठप हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.