Ambedkar Nagar News: एक किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, जुलाई 28 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर। बसखारी थाना क्षेत्र के पटना मुबारकपुर के पास स्थित नहर के पास से बसखारी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक को एक किलो 43 ग्राम अवैध गांजे तथा 30 हजार दो सौ रुपए नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पंकज कुमार पुत्र प्रहलाद निवासी सबितपुर थाना राजेसुल्तानपुर बताया। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा दिया गया। बाइक को सीज कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.