Ambedkar Nagar News: एआई तकनीक से जांच में आवास सूची से बाहर हुए 13 पात्र, लाभार्थियों में आक्रोश
अंबेडकर नगर, अगस्त 8 -- Ambedkar Nagar News: राजेसुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के जहांगीरगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत कल्यानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस सूची में शामिल कई पात्र परिवारों के नाम जांच के बाद सूची से बाहर हो गए हैं। पात्र परिवारों के नाम हटने से ग्रामीणों में रोष और निराशा है। ग्रामीणों ने मामले की दोबारा जांच कर पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस एप के माध्यम से ब्लॉक कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत में सर्वे कराया था। सर्वे के दौरान 45 लोगों को सूची में शामिल किया गया था। सूची में नाम आने के बाद ग्रामीणों में खुशी थी और उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही उन्हें आवास योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राम पंचायत की सूची में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.