अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भीटी एवं कटेहरी ब्लाक के बैंकर्स लेवल ब्लॉक समिति की बैठक हुई। बैठक में ऋण वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना के प्रगति की समीक्षा हुई तथा विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मत्स्य पालन एवं कृषि उत्पादन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम सूर्य घर योजना, स्वयं सहायता समूहों के लिए कैश क्रेडिट लिमिट तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी बैंक शाखा को निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करते हुए ऋण वितरण में तेजी ...