Ambedkar Nagar News: उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए चिकित्सक
अंबेडकर नगर, जुलाई 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक डॉ तेज बहादुर सिंह का शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। डॉ तेज बहादुर लगभग चार दशक से आलापुर तहसील क्षेत्र के न्यौरी चौराहे पर चिकित्सा सेवाएं जारी रखे हुए हैं। डॉ तेज बहादुर ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का सहयोग करने के साथ उनका बेहतर इलाज भी किया जाता है। इस दौरान सुनील सिंह, सुरेश अग्रहरि, योगेंद्र यादव, डॉ हरीश चौधरी, शैलेश सिंह, कृष्ण सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.