Ambedkar Nagar News: ई रिक्शा पलटने से तीन छात्राएं घायल
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर,संवाददाता। काजीपुर-कटोखर चौराहा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में स्कूली छात्राओं से भरा बैटरी आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में तीन छात्राएं घायल हो गयी । दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्राओं को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह करीब 9:20 बजे बैटरी ऑटो रिक्शा सात छात्राओं को लेकर रामधारी संस्कृत विद्यालय शाहपुर बनगवां जा रहा था।काजीपुर-कटोखर मार्ग पर अचानक एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में चालक ऑटो पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में अंशिका, सुनैना और प्रियंका नाम की तीन छात्राओं को चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर मदद के बाद तीनों को उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.