Ambedkar Nagar News: इल्म इंसान की जिंदगी को रोशन करता है: नामदार
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 23 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कजपुरा गांव में शुक्रवार को सैयद हसन रईस की वालिदा मरहूमा के इसाले सवाब के लिए मजलिसे चेहलुम का आयोजन किया गया। मजलिस का आगाज तिलावते कलाम पाक से हुआ। इसके पूर्व जुहैर अकबरपुरी, मौलाना कौसर अली जलालपुरी, शादमान मेंहदी और शारिब अब्बास ने पेशख्वानी की। वहीं, मौलाना कासिम मेंहदी ने अपने हमनवाओं के साथ सोजख्वानी पेश कर मजलिस के माहौल को पुरसोज बना दिया।मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सैयद नामदार अब्बास ने कहा कि मौत जिंदगी की वह अटल सच्चाई है, जिससे कोई इंसान मुंह नहीं मोड़ सकता। दुनिया में आने वाले हर शख्स को एक दिन इस फानी दुनिया से रुखसत होना है। इंसान को अपनी जिंदगी के हर लम्हे की कद्र करते हुए नेक अमल करना चाहिए और दूसरों के साथ भलाई का व्यवहार करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.