अंबेडकर नगर, अक्टूबर 9 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। मानदेय वृद्धि की मांग पूरी न होने पर आशा कार्यकत्रियों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शनिवार से कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। उन्होंने प्रोत्साहन राशि को छोड़कर एकमुश्त 5000 रुपया मानदेय देने की मांग की है। कहा कि इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ कर समस्त कार्य का मांगे पूरी होने तक बहिष्कार किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष किरन कुमारी, जिलाध्यक्ष विमला, कविता सिंह, आरती सिंह मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...