अंबेडकर नगर, सितम्बर 2 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। थाना कटका क्षेत्र के न्यौतारा गांव निवासी एक बुजुर्ग को आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक अज्ञात व्यक्ति ने 30 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने के बाद बुजुर्ग के परिजन उन्हें अकबरपुर से वापस घर लेकर आए। न्यौतारा गांव निवासी जियालाल यादव साइकिल से हाफिजपुर में चाय पीने गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नमस्ते करते हुए दादा कहकर बातचीत शुरू की। व्यक्ति ने बुजुर्ग से कहा कि उनके नाम पर 1.35 लाख रुपये की आवास योजना स्वीकृत हुई है। इसके लिए 30 हजार रुपये जमा करने होंगे। उसने यह भी कहा कि वह अकबरपुर से उनके घर की तलाश करते हुए आया है और संयोग से रास्ते में उनसे मुलाकात हो गई।बुजुर्ग उस की बातों में आ गए और वह उन्हें अपने साथ लेकर जलालपुर पहुंच...