Ambedkar Nagar News: आलू बीज के लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण करें:डीएचओ
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 17 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। उद्यान विभाग से आलू बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने बताया कि किसान विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराकर अग्रिम धनराशि कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विभाग में कुफरी सिंदूरी, पुखराज एवं विप्सोना प्रजाति की खेती के लिए 109 क्विंटल आलू बीज विभाग को आवंटित किया गया है। पहले आओ, पहले पाओ की नीति पर वितरण किया जाएगा। उन्होंने आलू उत्पादक किसानों से अपील की है कि आलू के बीज के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराकर विभाग से समन्वय कर बुकिंग कर लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.