अंबेडकर नगर, अगस्त 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी विधान सभा इकाई आलापुर जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर 31 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे आलापुर तहसील मुख्यालय पर धरना देगी। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र यादव ने दी है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव व विधायक त्रिभुवन दत्त मुख्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ नेताओं, जोन प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...