अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। डायल 112 के आरक्षी को जान से मारने की नीयत से सिर पर लोहे की सरिया से हमला करने के मामले में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया भी बरामद कर ली गई है। जिले में डायल 112 में तैनात वादी आरक्षी विक्रांत राजभर ने बीते दिनों अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर आयुष पांडेय पुत्र मनोकानिका पांडेय निवासी कांशीराम आवास कोतवाली अकबरपुर, अभय प्रजापति पुत्र स्व उदय नारायण प्रजापति निवासी बरतर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर हाल पता कांशीराम आवास कोतवाली अकबरपुर व शिवा भारती पुत्र राजेंद्र प्रसाद भारती निवासी रगड़गंज विजयगांव अकबरपुर कोतवाली के खिलाफ जान से मारने की नीयत से सिर पर लोहे की सरिया से प्रहार करने ...