अंबेडकर नगर, अगस्त 3 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सोशल मीडिया नीति के अनुपालन में चलाए जा रहे सोशल मीडिया निगरानी अभियान के तहत जलालपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र एवं आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जलालपुर में आईटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे से सम्बन्धित आरोपी नगपुर खास निवासी मो.कामिल अंसारी पुत्र नेहाल अहमद को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट जलालपुर के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से रिमांड प्राप्त होने के बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप, उपनिरीक्षक वंदना सरोज, हेड कांस्टेबल मुंशीलाल यादव शामिल रहे। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जेएमएम कार्यकर्ता ने द...