Ambedkar Nagar News: आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की आरोपी महिला गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, अगस्त 30 -- Ambedkar Nagar News: भीटी। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे आरोपी रेउना निवासी उर्मिला पत्नी राजेश को भीटी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। रेउना निवासी श्याम सुन्दर सिंह पुत्र शीतला प्रसाद ने पुत्र राजेश को आत्महत्या करने के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय कुमार सोनी, महिला कांस्टेबल सुषमा यादव, कांस्टेबल विनय यादव व प्रवीण यादव साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.