अंबेडकर नगर, अगस्त 17 -- Ambedkar Nagar News: महरुआ। भीटी विकास खंड के दुबाने का पूरा, काही, समर सिंहपुर, समनथा, चंदापुर आदि ग्राम पंचायतों के बजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन न मिलने से उन्हें आर्थिकतंगी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन के लिए लोग विकास खंड तक दौड़ लगाने को मजबूर हैं। सूर्या देवी, जंगली, सीता, राम नारायण, राम लखन, संदीप कुमार, रोहित व अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें आठ माह से पेंशन नहीं प्राप्त हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...