Ambedkar Nagar News: आठ माह से फरार अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, अगस्त 25 -- Ambedkar Nagar News: टांडा,संवाददाता। अलीगंज थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में करीब आठ माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर तिजरा खासपुर धर्मशाला के पास से की गई। पुलिस के मुताबिक अलीगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में वांछित राहुल पुत्र रमई, निवासी आशरफाबाद, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपी लगभग आठ माह से अपहृता के साथ फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष अलीगंज सुनील कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से अपहृता को भी सकुशल बरामद किया। बरामद अपहृता को महिला आरक्षी की सुपुर्दगी में देकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.