अंबेडकर नगर, अक्टूबर 24 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में बीती रात मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से लगी आग में मोहम्मद असलम की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। हादसे में पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। आग में बेड, बिस्तर, कपड़े, वाशिंग मशीन, राशन और दहेज में मिला सामान समेत घर की सभी जरूरी वस्तुएं जल गईं। घटना के बाद परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। सिकंदरपुर निवासी मोहम्मद असलम मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के समय वह घर से बाहर थे, जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ पड़ोस में गई हुई थीं। इसी दौरान रात करीब आठ बजे घर में आग लग गई। पीड़ित परिवार के मुताबिक, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकर...