अंबेडकर नगर, सितम्बर 29 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज,संवाददाता। सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र समडीह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति विभाग की सदस्य एवं भाजपा अवध क्षेत्र सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सह संयोजक उपमा पाण्डेय ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कराई गई। महिलाओं और बच्चों के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि उपमा पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं और बच्चों के हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।गोद भराई की रस्म के बाद कार्यक्रम का माहौल उस समय और खुशनुमा हो गया, जब उपमा पाण्डेय ने ...