Ambedkar Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर मई व जून माह का खाद्यान्न पहुंचाएंगे समूह
अंबेडकर नगर, जुलाई 5 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर नगर व बसखारी विकासखंड को छोड़कर अन्य सभी आठ विकास खंडों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक बार फिर से स्वयं सहायता समूह द्वारा खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा। मई व जून का खाद्यान्न संबंधित विकास खंडों में स्वयं सहायता समूह जबकि अकबरपुर शहर व बसखारी विकासखंड में नैफेड द्वारा खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। जिले के 2551 आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत एक लाख 78 हजार बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को सुचारू रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने को समय समय पर संस्थाए बदला करती है। कभी स्वयं सहायता समूह तो कभी कार्यदायी संस्था नैफेड द्वारा खाद्यान्न पहुंचाया जाता है। वर्ष 2026 के शुरुआती माह में संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वयं सहायता समूह द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता था। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.